HomeBreaking Newsबच्चों के लिए स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार 8 दिसंबर को

बच्चों के लिए स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार 8 दिसंबर को

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय और श्री शिव औषधालय द्वारा संयुक्त रूप से संचालित “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन अंतर्गत इस माह भी बच्चे रहे स्वस्थ” योजना के तहत बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार का आयोजन किया जा रहा है।

- Advertisement -

यह कार्यक्रम 08 दिसंबर 2025, सोमवार को अति शुभ पुष्य नक्षत्र में, पतनजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10-11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा सम्पन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम में जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों को आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन के तहत स्वर्ण बिन्दु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का संस्कार कराया जाएगा। आयोजन के दौरान बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, बच्चों एवं अभिभावकों को आहार-विहार संबंधी आवश्यक जानकारी, बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु योग-प्राणायाम का निःशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार के लिए समय निर्धारित कराने हेतु अभिभावक मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर सकते हैं। आयोजकों ने बताया कि पूर्व निर्धारित समय लेने से बच्चों को असुविधा नहीं होगी और अनावश्यक प्रतीक्षा से भी बचा जा सकेगा।

Must Read