HomeBreaking Newsमाँ की स्मृति में मरीजों की सेवा का बीड़ा उठाया डॉ. प्रिंस...

माँ की स्मृति में मरीजों की सेवा का बीड़ा उठाया डॉ. प्रिंस जैन ने, यह मां के प्रति सच्चा सम्मान: उपमुख्यमंत्री अरुण साव

कोरबा को मिला पहला हाईटेक मल्टी-स्पेशियलिटी एमजेएम हॉस्पिटल

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  शहरवासियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में रविवार को कोरबा का पहला अत्याधुनिक और किफायती मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल “मीना जैन मेमोरियल (एमजेएम) हॉस्पिटल” जनता को समर्पित किया गया। उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने फीता काटकर अस्पताल का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा, “यह दिन कोरबा के इतिहास में एक मील का पत्थर है। माँ की स्मृति में सेवा का यह मिशन सच्चे सम्मान का प्रतीक है।”

- Advertisement -

उद्घाटन समारोह में गुरुमाता 105 आर्यिका श्री अखंडमती माताजी व अभेदमती माताजी का विशेष सान्निध्य रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने की, जबकि महापौर संजू देवी राजपूत विशिष्ट अतिथि रहीं। साथ ही विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

“नर सेवा ही नारायण सेवा” — उपमुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि “डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. प्रिंस जैन और डॉ. आकांक्षा जैन ने कोरोना काल में मानव सेवा का जो उदाहरण प्रस्तुत किया, वह अतुलनीय है। आज उनकी माता स्व. मीना जैन की स्मृति में यह अस्पताल जनकल्याण को समर्पित है। इससे बड़ा श्रद्धांजलि स्वरूप कुछ नहीं हो सकता।”

उन्होंने कहा कि सरकार ने डॉक्टरों के योगदान को देखते हुए निजी अस्पतालों को उद्योग का दर्जा दिया है ताकि वे अधिक सुविधाएं दे सकें।

कोरबा को मिला ‘अपना एम्स’

डॉ. प्रिंस जैन ने बताया कि यह हॉस्पिटल उनका सपना रहा है – ऐसा संस्थान जहां गुणवत्तापूर्ण इलाज और आमजन के लिए किफायती दर पर सभी सुविधाएं मिलें। उन्होंने कहा कि “अब कोरबा के लोगों को इलाज के लिए रायपुर या अन्य महानगरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।”

अस्पताल की प्रमुख विशेषताएं:

  • 100 बेड क्षमता,

  • 22 बेड का ICU,

  • 5 बेड का NICU,

  • मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर,

  • 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं,

  • हाईटेक पैथोलॉजी लैब,

  • सीटी स्कैन, एक्सरे, सोनोग्राफी,

  • नॉर्मल व ऑपरेशन डिलीवरी, ईको, टीएमटी, हार्ट यूनिट,

  • फार्मेसी व कार्डियक एम्बुलेंस,

  • प्राइवेट/सेमी प्राइवेट रूम,

  • फुल बॉडी चेकअप व मेडिकल-आईपीडी में 10% तक छूट।

जनता को समर्पित सेवा का संकल्प

इस मौके पर डॉ. प्रिंस जैन, डॉ. आकांक्षा जैन, डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. निखिल जैन, डॉ. शेफाली जैन ने अतिथियों को अस्पताल की सेवाओं और विजन की जानकारी दी।
डॉ. जैन परिवार ने कहा कि यह हॉस्पिटल केवल चिकित्सा सेवा नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है।

कोरबा में एक नई शुरुआत – स्वास्थ्य की, सेवा की, और ममता की प्रेरणा से!

Must Read