HomeBreaking Newsकोरबा में नो एंट्री में बेलगाम घुस रहे ट्रक, यातायात विभाग नहीं...

कोरबा में नो एंट्री में बेलगाम घुस रहे ट्रक, यातायात विभाग नहीं सुधार पा रहा शहर की यातायात व्यवस्था, ट्रक ने खड़े दोपहिया वाहनों में मारी टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त

छत्तीसगढ़/कोरबा :- शहर के बड़े पॉश इलाके पंडित रविशंकर शुक्ल नगर में आज शाम एक बहुत बड़ी दुर्घटना टली, जानकारी के मुताबिक कॉलोनी के अंदर नो एंट्री के समय भी भारी वाहनों का आवागमन होता रहता है, जिसका कई बार विरोध किया गया है परंतु यातायात विभाग इन वाहनों पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं करता,शाम के वक्त जब पूरे कॉलोनी में चहल-पहल थी उस समय एक ट्रक चालक द्वारा 2 दुपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया गनीमत यह रही कि उन वाहनों में कोई सवार नहीं था,आपको जानकर आश्चर्य होगा की ट्रक चालक के पास गाड़ी के वैध कागजात भी नहीं थे और ना ही उस गाड़ी में किसी प्रकार का ब्रेक था, यहां पर यातायात विभाग के खिलाफ सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर क्यों नो एंट्री के समय इन वाहनों को कॉलोनियों के भीतर आने की अनुमति दी जाती है ।

Must Read