HomeBreaking Newsराज्य प्रशासनिक सेवा के 56 अधिकारियों का स्थानांतरण, धरमजयगढ़ एसडीएम सीमा पात्रे...

राज्य प्रशासनिक सेवा के 56 अधिकारियों का स्थानांतरण, धरमजयगढ़ एसडीएम सीमा पात्रे होंगी सीईओ जनपद पंचायत कोरबा

छत्तीसगढ़/कोरबा :- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के 56 अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित किया गया है। जिसमें से 15 एडिशनल कलेक्टर और 41 डिप्टी कलेक्टर शामिल है जिसमें रायगढ़ जिले के भी पांच अधिकारियों का नाम है। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धरमजयगढ़ सीमा पात्रे का नाम भी शामिल है। पात्रे का स्थानांतरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा के पद पर हुआ है। बता दें कि सीमा पात्रे का 2019 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ था। जिसके बाद डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ में पहली पोस्टिंग हुई। जहां तहसीलदार रायगढ़ के पद पर कार्य करने के बाद एसडीएम लैलूंगा के रूप में पदस्थ हुए। जहां नौ महीने का कार्यकाल रहा, और एसडीएम धरमजयगढ़ के पद पर स्थानांतरण हुआ। धरमजयगढ़ एसडीएम के रूप में इसी महीने पदभार ग्रहण की थी। रायगढ़ से स्थानांतरित होने वाले राज्य प्रशासनिक अधिकारियों में राम अघारी कुरुवंशी अपर कलेक्टर, नन्दकुमार चौबे संयुक्त कलेक्टर, युगल किशोर उर्वशा संयुक्त कलेक्टर, अशोक कुमार मार्बल डिप्टी कलेक्टर, सीमा पात्रे डिप्टी कलेक्टर का नाम शामिल है। कोरबा से स्थानांतरित होने वाले अधिकारियों के नाम सुनील नायक ममता यादव अरुण खालको के नाम शामिल हैं देखिए लिस्ट

Must Read