HomeBreaking Newsजवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा -

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा –

छत्तीसगढ़/कोरबा :- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम जवाली में देशभक्ति एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला जिसके अन्तर्गत ग्राम के विभिन्न 17 प्रमुख स्थानों पर गरिमापूर्वक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। 

- Advertisement -

इस अवसर पर शासकीय संस्थाओं, ग्राम पंचायत, सामाजिक संगठनों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की ग्राम के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं आदिवासी हॉस्टल में प्राचार्य श्रीमती कल्पना बर्वे के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र छात्राओं ,शिक्षक शिक्षिकाओं के उपस्थिति मे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया पहली बार राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान क्रम से जारी गाइड लाइन अनुसार किए गए उसके पश्चात गांव के मुख्य मार्ग में प्रभात फेरी देशभक्ति गीत और जयकारों के साथ प्रभावी ढंग से निकाली गई । ग्राम पंचायत जवाली में सरपंच श्री दिलेश कुमार कंवर व पंचो की उपस्थिति में तिरंगा फहराया गया। शासकीय आयुर्वेद औषधालय में डॉ. रवि राय जी के दिशा निर्देशानुसारध्वजारोहण कार्य किया गया उसके पश्चात उपस्थित लोगों के द्वारा वृक्षारोपण और वृक्ष बांटे गए । समिति जवाली (पंजीयन क्रमांक 3054) में प्रबंधक श्री सुखदेव प्रसाद साहू एवं प्राधिकृत अधिकारी श्री राजेंद्र कुमार कंवर,पूर्व अध्यक्ष लखन सिंह ठाकुर की उपस्थिति में ध्वजारोहण हुआ।वहीं उप स्वास्थ्य केंद्र में CHO धन बाई कर्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला राजवाड़े , MT तीजबाई,मितानिनों में चंपा चौहान,चंपा बाई,संतकुवर चंद्रमा,गणेशा,अनीता,लता कुर्रे,चमरीन,सरस्वती ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता तिलमत बाई चौहान, संतोषी बाई कुंभकार, सुनीता देवी कंवर, तिहारीन चौकसे एवं मदीना बाई पाटले सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।कंवर समाज की ओर से सरपंच एवं पंचगण हीरासिंह, लल्लू गवटियाँ,दुबराज सिंह,मंगल सिंह,मोहर सिंह,गजरूप सिंह, सूदन सिंह,महिपाल सिंह सहित समाज के लोगों ने ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लिया।इसके अलावा प्राथमिक शाला मौहारपारा, प्राथमिक शाला जवाली एवं प्राथमिक शाला दुल्हीकछार में शिक्षक-शिक्षिकाओं,विद्यालय के बच्चों तथा प्रमुख ग्रामीणजनों की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ग्राम के शासकीय पशु अस्पताल में डॉ.दिवाकर , बाबा भीमराव अंबेडकर बार देवली अटल चौक मे उपसरपंच योगेश कुमार कुर्रे पंच पप्पू कुर्रे अरुण , बालाजी फ्यूल्स में ग्राम के सरपंच जागरूक दल के युवा साथियों ने ध्वजारोहण में अपनी उपस्थिति कराई। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों में भाग लेकर उक्त आयोजन को सफल बनाया .ग्राम के सक्रिय जागरूक दलों से पुरुषोत्तम साहू,फागेश्वर प्रजापति, विरेन्दनामदेव,साहिल पाटले, हेमलाल,रामकिशुन,मुलेन्द केंवट,पुरन पटेल,योगेश कुर्रे, महिपाल सिंह,गौकरण साहू, विरेन्द्र नामदेव,दीपक पटेल आदि प्रमुखों द्वारा ग्राम के समस्त क्षेत्र में विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा………
भारत देश हमारा प्राणों से प्यारा…..भारत माता की जय ,छत्तीसगढ़ महतारी की जय,तिरंगे झंडे की जय,देश के अमर शहीद जवानों की, जय जवान-जय किसान,स्वतंत्रता दिवस अमर रहे अमर रहे आदि जय कारों के साथ पूरा ग्राम झूम उठा ।

Must Read