आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, भारत विकास परिषद एवं आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन
छत्तीसगढ़/कोरबा :- स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर 15 अगस्त 2026, शनिवार को आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, भारत विकास परिषद एवं आरोग्य भारती कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय, निहारिका रोड कोरबा में वृहद् निशुल्क आयुर्वेद एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों से पीड़ित 135 लोगों ने निशुल्क चिकित्सा परामर्श, उपचार एवं औषधियों का लाभ लिया।
शिविर का शुभारंभ संस्थान के संस्थापक नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, चिकित्सकों एवं शिविरार्थियों द्वारा भारत माता तथा आयुर्वेद प्रवर्तक भगवान धन्वंतरि के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा ने स्वस्थ मन एवं तन के लिए भोजन में संतुलन को आवश्यक बताते हुए हितभुक, मितभुक एवं ऋतुभुक आहार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उचित मात्रा में, हितकारी एवं ऋतु के अनुकूल आहार का सेवन स्वास्थ्य की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
शिविर में एक्यूप्रेशर प्वाइंट के माध्यम से उपचार एवं उससे संबंधित जानकारी पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय वेलनेस सेंटर एवं पंचकर्म चिकित्सालय की पंचकर्म एवं एक्यूप्रेशर थेरेपिस्ट पिंकी बरेठ ने दी। मरीजों को निशुल्क औषधि, चिकित्सा परामर्श एवं उपचार के साथ शुगर, हीमोग्लोबिन तथा ब्लड ग्रुप की जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। शिविरार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी पत्रिका भी निशुल्क प्रदान की गई।
रोगानुसार व्यक्तिगत रूप से योग एवं प्राणायाम का विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया। शिविर में मधुमेह, ब्लड प्रेशर, दमा, बवासीर, माइग्रेन, पथरी, विभिन्न वात, कफ एवं पित्त संबंधी रोगों, चर्म रोगों सहित महिला, पुरुष एवं बच्चों के विभिन्न नए-पुराने जटिल रोगों के मरीजों ने चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया।
शिविर में संस्थान के संस्थापक नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, नाड़ीवैद्या डॉ. वागेश्वरी शर्मा, नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा एवं पंचकर्म थेरेपिस्ट पिंकी बरेठ ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
औषधियों की उपलब्धता एवं वितरण में पतंजलि चिकित्सालय श्री शिव औषधालय की संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा सहित सिद्धराम साहनी, कंवल चंद्रा, हिमांशु साहू, सुधा श्रीवास, देवबली कुंभकार, अनुराग कंवर, गुनगुन राठिया, शैल निषाद, सहदेव यादव, दयांश नारायण शर्मा एवं हर्ष नारायण शर्मा ने सहयोग दिया। इसके अलावा जमना फार्मा से नेत्रनन्दन साहू, हिमालया फार्मा से कमल धारिया, धन्वंतरि फार्मा से अश्वनी बुनकर, शर्मायु से अरुण मानिकपुरी एवं एट्रीमीड से कुश गुप्ता का विशेष योगदान रहा।
शिविर को सफल बनाने में लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के क्लब डायरेक्टर लायन शिव जायसवाल, सचिव लायन प्रत्युष सक्सेना एवं कोषाध्यक्ष लायन सुधीर सक्सेना सहित महानदी कॉम्प्लेक्स के हरेंद्र साहू, विजेंद्र गुप्ता, अयोध्या सोनी, फिरोज मेमन, विकास अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, पवन मोदी, संतोष शर्मा, अनंत केजरीवाल, कैलाश अग्रवाल, नीलेश भोजासिया, रजत कर, विमल जैन, दीपक श्रीवास, विनोद शर्मा, प्रतीक मोदी, समीर श्रीवास, प्रमोद जांगड़े एवं वीरेंद्र कुमार सोनी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
शिविर में चिकित्सा परामर्श, निशुल्क औषधि एवं एक्यूप्रेशर उपचार प्राप्त करने वाले अंचलवासियों ने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों एवं चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा इस सेवा कार्य के लिए धन्यवाद एवं साधुवाद दिया।

















