HomeBreaking Newsलिवर रोगों से बचाव के लिए नशे से दूरी जरूरी: डॉ. नागेन्द्र...

लिवर रोगों से बचाव के लिए नशे से दूरी जरूरी: डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा

आयुष मेडिकल एसोसिएशन के चिकित्सक सम्मेलन में यकृत रोग पर हुई विस्तृत चर्चा

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा एवं हिमालया फार्मा, जेंड्रा डिवीजन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वावधान में होटल श्री गणेश इन में आयुष चिकित्सकों का चिकित्सक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में यकृत रोग (लिवर डिसीज) के कारण, बचाव एवं उपचार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

- Advertisement -

कार्यक्रम का शुभारंभ चिकित्सकों द्वारा आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धन्वंतरि के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

सम्मेलन में हिमालया फार्मा के साइंटिफिक सर्विसेस मैनेजर डॉ. अंकित तिवारी ने यकृत रोग से जुड़े विभिन्न कारणों, लक्षणों एवं निदान के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यकृत से संबंधित बीमारियों को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने आयुष चिकित्सकों के सहयोग से अंचल में लिवर संबंधी रोगों के लिए निशुल्क जांच, परामर्श एवं उपचार शिविर आयोजित कर जनजागरूकता अभियान चलाने की बात कही।

इस पहल पर आयुष मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लिवर को स्वस्थ रखने के लिए नशीले पदार्थों से दूरी बनाना बेहद जरूरी है। विशेष रूप से अल्कोहल का सेवन लिवर के लिए अत्यंत नुकसानदायक हो सकता है। उन्होंने सभी चिकित्सकों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ ही अपने मरीजों को भी लिवर संबंधी बीमारियों से बचाव के लिए नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के प्रति लगातार जागरूक करने का आग्रह किया।

सम्मेलन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. उदय शर्मा, डॉ. जे.पी. चंद्रा, डॉ. अतुल धाबू, डॉ. प्रदीप देवांगन, अध्यक्ष डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा, सचिव डॉ. राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. संजय वैष्णव, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. उपमा नायक, डॉ. हेमंत पटेल, डॉ. अरविन्द साहू, डॉ. सुरेन्द्र मिश्रा, डॉ. अमित मिश्रा, डॉ. प्रियदर्शनी मिश्रा, डॉ. हीतेश गभेल, डॉ. अक्षय कश्यप, डॉ. सागीर खान, डॉ. योगेश साहू, डॉ. अजय निर्मलकर, डॉ. जितेंद्र नारायण शर्मा, डॉ. ललित साहू, डॉ. प्रदीप कश्यप एवं डॉ. अश्विनी आर्य सहित जिले के बड़ी संख्या में बीएएमएस चिकित्सक उपस्थित रहे।

इसके अलावा हिमालया फार्मा बेंगलुरु के साइंटिफिक सर्विसेस मैनेजर डॉ. अंकित तिवारी, रीजनल मैनेजर रमेश गुप्ता एवं फार्मा सेल्स ऑफिसर कमल धारिया सहित आयुष मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य भी सम्मेलन में विशेष रूप से मौजूद रहे।

Must Read