छत्तीसगढ़/कोरबा :- छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के संगठनात्मक विस्तार और गतिविधियों को और मजबूत करने की दिशा में नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया गया। संगठन के संरक्षक दादा राम गुलाम ठाकुर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र साहू का फूल-माला पहनाकर सम्मान किया गया। वहीं कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष अतुल दास महंत तथा प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र रथ वर्मा का भी स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
इसी क्रम में उमागोपाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दादा राम गुलाम ठाकुर से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन ने छत्तीसगढ़िया समाज के हक, अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान के लिए संघर्ष को आगे भी मजबूती से जारी रखने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए छत्तीसगढ़ के हितों और अधिकारों की आवाज को लगातार बुलंद करता रहेगा।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी मोनी कठोत्रे, प्रदेश मंत्री रूपेंद्र देवगन, प्रदेश आईटी प्रमुख जितेंद्र साहू, कार्यकारिणी प्रदेश सदस्य सुनील, रायपुर जिला अध्यक्ष जागेंद्र कुमार साहू तथा कोरबा जिला अध्यक्ष ओएलएक्स टोप्पो सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा छत्तीसगढ़िया समाज से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने का प्रयास किया जाएगा।

















