HomeBreaking Newsप्रयागराज–विशाखापटनम के बीच 16 फेरों की स्पेशल ट्रेन

प्रयागराज–विशाखापटनम के बीच 16 फेरों की स्पेशल ट्रेन

शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर और रायगढ़ में रहेगा ठहराव

छत्तीसगढ़/बिलासपुर :-  यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज और विशाखापटनम के बीच 16-16 फेरों की साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ लंबी दूरी की यात्रा के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

- Advertisement -

गाड़ी संख्या 04159 प्रयागराज–विशाखापटनम साप्ताहिक स्पेशल 14 अगस्त से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को प्रयागराज से रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 04160 विशाखापटनम–प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल 15 अगस्त से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को विशाखापटनम से संचालित होगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत इस ट्रेन का शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर और रायगढ़ स्टेशनों पर वाणिज्यिक ठहराव रहेगा। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को प्रयागराज एवं विशाखापटनम के लिए सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी। धार्मिक, पर्यटन, चिकित्सा, शैक्षणिक और व्यावसायिक यात्रियों को भी इसका विशेष लाभ मिलेगा।

प्रमुख समय-सारिणी

04159 प्रयागराज–विशाखापटनम:
प्रयागराज से सुबह 10:15 बजे रवाना होकर शहडोल 18:15/18:20, अनूपपुर 18:55/19:00, पेंड्रारोड 19:38/19:40, बिलासपुर 22:15/22:25 तथा रायगढ़ 00:25/00:30 बजे पहुंचेगी। अगले दिन दोपहर 13:30 बजे विशाखापटनम पहुंचेगी।

04160 विशाखापटनम–प्रयागराज:
विशाखापटनम से दोपहर 15:40 बजे रवाना होकर अगले दिन रायगढ़ 03:55/04:00, बिलासपुर 06:00/06:10, पेंड्रारोड 08:33/08:35, अनूपपुर 09:20/09:25 और शहडोल 10:00/10:05 बजे पहुंचेगी। ट्रेन शाम 17:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

22 कोच की रहेगी सुविधा

स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें 1 पावरकार, 1 एसएलआरडी, 5 जनरल, 7 स्लीपर, 1 एसी-2, 4 एसी-3 तथा 3 एसी-3 इकॉनोमी कोच शामिल हैं।

इन स्टेशनों पर भी ठहराव

दोनों दिशाओं में ट्रेन मानिकपुर, सतना, कटनी, शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा रोड, सम्बलपुर, बरगढ़ रोड, बलांगीर, टिटिलागढ़, केसिंगा, मुनिगुड़ा, रायगड़ा, कूनेरु, पार्वतीपुरम, बोब्बिली एवं विजयनगरम स्टेशनों पर रुकेगी।

रेलवे ने यात्रियों से ट्रेन की समय-सारिणी एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी देखकर ही यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।

Must Read