छत्तीसगढ़/कोरबा :- आयुष चिकित्सकों के लिए हृदय रोग उपचार की नई तकनीकों और आधुनिक सुविधाओं को लेकर एक विशेष चिकित्सक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा के तत्वावधान में 03 मई 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे से ट्रांसपोर्ट नगर स्थित होटल औरा गोल्ड में यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होगा।
इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. बसंत नोरगे उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा के साथ ट्राईकाग एक्सीलेरेटिंग कार्डियक केयर, बेंगलुरु एवं हृदय गति हेल्थ केयर सर्विस, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
सम्मेलन का मुख्य विषय “हृदय रोग में एडवांस कार्डियक केयर विथ स्मार्ट ईसीजी सॉल्यूशन” रखा गया है। इस दौरान ट्राईकाग एक्सीलेरेटिंग कार्डियक केयर, बेंगलुरु के मैनेजर निशांत राज द्वारा स्मार्ट ईसीजी तकनीक और आधुनिक कार्डियक केयर के नए आयामों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। साथ ही उपस्थित चिकित्सकों के बीच अनुभव साझा करने और विषय पर परिचर्चा भी आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम में हृदय गति हेल्थ केयर सर्विस, रायपुर के संचालक बैसाख नायर एवं नमित श्रीवास्तव, कोऑर्डिनेटर गोवर्धन साहू सहित आयुष मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी और जिले भर के बीएएमएस चिकित्सक शामिल होंगे।
आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा के जिलाध्यक्ष डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने जिले के सभी आयुष चिकित्सकों से इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर हृदय रोग उपचार की आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने का आग्रह किया है।












