HomeBreaking Newsमौसम बदलते ही कोरबा में बढ़े सांपों के मामले, रातभर चला रेस्क्यू...

मौसम बदलते ही कोरबा में बढ़े सांपों के मामले, रातभर चला रेस्क्यू अभियान, बाइक में घुसा जहरीला नाग, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा

छत्तीसगढ़/कोरबा :- जिले में मौसम का मिज़ाज बदलते ही जहरीले सांपों के निकलने की घटनाओं में अचानक वृद्धि देखने को मिल रही है। अलग-अलग इलाकों से लगातार सांप निकलने की सूचनाएं मिल रही हैं, जिससे आम लोगों में दहशत का माहौल है।
इसी बीच बीती रात जितेंद्र सारथी और उनकी वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम ने कई स्थानों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल रेस्क्यू ऑपरेशन किए। सबसे चौंकाने वाला मामला तब सामने आया जब एक जहरीला कोबरा सांप एक बाइक के अंदर घुस गया। बाइक के पास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और पूरी सावधानी व सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद सांप को उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में छोड़ दिया गया।
रातभर कई जगह चला अभियान
रेस्क्यू टीम ने बताया कि मौसम परिवर्तन के चलते सांप अपने बिलों से बाहर निकल रहे हैं, जिससे रिहायशी इलाकों में उनकी आवाजाही बढ़ गई है। टीम ने रातभर अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर कई सांपों को सुरक्षित पकड़ा और लोगों को राहत दिलाई।
लोगों से अपील
रेस्क्यू टीम ने नागरिकों से अपील की है कि—
घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें
कचरा और झाड़ियां जमा न होने दें
किसी भी स्थिति में सांप को खुद पकड़ने की कोशिश न करें
तुरंत वन विभाग या रेस्क्यू टीम को सूचना दें
हेल्पलाइन नंबर
📞 8817534455

Must Read