छत्तीसगढ़/कोरबा :- भीषण गर्मी के बीच आमजन और मूक पशुओं को राहत देने के उद्देश्य से सर्वमंगला चौक में पुलिस विभाग द्वारा सराहनीय पहल करते हुए प्याऊ (पानी की व्यवस्था) का शुभारंभ किया गया। यह कार्य पुलिस के उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। 
कार्यक्रम के दौरान कुसमुंडा थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे ने फीता काटकर प्याऊ का विधिवत उद्घाटन किया और लोगों को जल पिलाते नजर आए। इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधा वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। 
इस मौके पर सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे ने चौकी प्रभारी एवं स्टाफ की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि “जल ही जीवन है, और इस भीषण गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाना व आवारा पशुओं के लिए कोटना में जल की व्यवस्था कर उनकी प्यास बुझाने का प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय एवं राहत पहुंचाने वाला कार्य है।” 
सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी की कार्यशैली भी इस दौरान चर्चा में रही। वे बेहतर पुलिसिंग के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय रहते हैं। फ्रेंडली पुलिसिंग की मिसाल पेश करते हुए वे कभी ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता लाने हेतु बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को फूल देकर समझाइश देते हैं, तो कभी गंभीर सड़क हादसों में घायलों को स्वयं अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल कायम करते हैं।












