HomeBreaking Newsएनटीपीसी जमनीपाली में "नशा मुक्त भारत अभियान" का आयोजन, समाज को दिया...

एनटीपीसी जमनीपाली में “नशा मुक्त भारत अभियान” का आयोजन, समाज को दिया नशामुक्ति का संदेश

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  एनटीपीसी जमनीपाली में “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर दर्री थाना की सब इंस्पेक्टर श्वेता शर्मा, सेवानिवृत्त सीएसईबी कर्मचारी एस.एस. मूर्ति, महिला पतंजलि जिला प्रभारी एस. लक्ष्मी मूर्ति, संस्कृत व्याख्याता संजय राठौर, पार्षद किशन कुमार तथा ब्रह्माकुमारीज की क्षेत्र प्रभारी बी.के. रुक्मणी दीदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अतिथियों ने अपने संबोधन में नशे के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। ब्रह्माकुमारीज की बी.के. बिंदु दीदी ने कहा कि नशा केवल शरीर ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज को भी कमजोर करता है तथा आध्यात्मिक जागरूकता और सकारात्मक सोच से इससे मुक्ति पाई जा सकती है।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में भ्रमण कर रहे “नशा मुक्त भारत अभियान रथ” का स्वागत किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश दिया, वहीं बी.के. वीरेश भाई द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने कार्यक्रम को प्रेरणादायी स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Must Read