HomeBreaking Newsरवि पुष्य नक्षत्र में बच्चों को पिलाई जाएंगी स्वर्ण बिंदु प्राशन की...

रवि पुष्य नक्षत्र में बच्चों को पिलाई जाएंगी स्वर्ण बिंदु प्राशन की बूंदें

लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय की संयुक्त पहल, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और योग-प्राणायाम का भी मिलेगा प्रशिक्षण

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  बच्चों के स्वास्थ्य और उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए ‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत 1 नवंबर 2026, रविवार को कोरबा में स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में ‘बच्चे रहें स्वस्थ’ योजना के अंतर्गत यह कार्यक्रम निहारिका रोड स्थित महानदी कॉम्प्लेक्स के दुकान क्रमांक 10 एवं 11 में संचालित पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय में होगा।

- Advertisement -

कार्यक्रम में नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन कराया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत इसकी बूंदें पिलाई जाएंगी।

बच्चों के स्वास्थ्य की होगी निःशुल्क जांच

कार्यक्रम के दौरान बच्चों का निःशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण भी किया जाएगा। साथ ही बच्चों की आयु के अनुसार उनके लिए उपयोगी आहार-विहार की जानकारी अभिभावकों को दी जाएगी। बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए योग और प्राणायाम का निःशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों को असुविधा से बचाने और अधिक समय तक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़े, इसके लिए पहले से संपर्क कर समय निर्धारित कराया जा सकता है। स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार एवं कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क किया जा सकता है।

Must Read