HomeBreaking Newsकोरबा में अब इलाज की चिंता कम: Meena Jain Memorial Hospital में...

कोरबा में अब इलाज की चिंता कम: Meena Jain Memorial Hospital में आयुष्मान भारत योजना की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  शहर के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। Meena Jain Memorial Hospital (एमजेएम हॉस्पिटल) में अब आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत उपचार की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। इससे क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

- Advertisement -

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, आयुष्मान कार्ड धारकों को यहां ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज प्रदान किया जाएगा। यह सुविधा शुरू होने से कोरबा और आसपास के ग्रामीण इलाकों के मरीजों को अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी।

प्रमुख सुविधाएं

एमजेएम हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनमें—

  • अस्थि रोग (हड्डी एवं जोड़ उपचार)
  • बच्चों की विशेष देखभाल
  • जनरल मेडिसिन
  • छोटी एवं बड़ी सर्जरी
  • 24×7 आपातकालीन सेवाएं

शामिल हैं।

मरीजों के लिए बड़ी राहत

अब तक गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ते थे। लेकिन इस सुविधा के शुरू होने से कोरबा जिले में ही गुणवत्तापूर्ण इलाज संभव हो सकेगा।

संपर्क और स्थान

अस्पताल शहर के टी.पी. नगर, न्यू बस स्टैंड के पास स्थित है। मरीज अधिक जानकारी के लिए अस्पताल से सीधे संपर्क कर सकते हैं।

Must Read