HomeBreaking Newsसम्मान और स्नेह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

सम्मान और स्नेह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

मंत्री लखन लाल देवांगन व कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल व कोरबा नगर पालिक निगम महापौर संजू देवी राजपूत ने वरिष्ठजनों को शॉल-श्रीफल से किया सम्मानित, श्रवण यंत्र व वॉकिंग स्टिक वितरित

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर राजीव गांधी इंडोर ऑडिटोरियम में ‘वरिष्ठ वंदन सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन व कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल व कोरबा नगर पालिक निगम महापौर संजू देवी राजपूत ने वरिष्ठजनों एवं वृद्धजनों को शॉल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की।   

- Advertisement -

मंत्री देवांगन ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका अनुभव और आशीर्वाद नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का आधार है। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों की देखभाल और सम्मान सरकार के साथ समाज की भी जिम्मेदारी है। जिले में वृद्धजनों की सुविधा के लिए डीएमएफ से वृद्धाश्रम का संचालन किया जा रहा है तथा सियान सदन में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, कलेक्टर कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, गोपाल मोदी और कलेक्टर कुणाल दुदावत ने भी वृद्धजनों के अनुभव, ज्ञान और संस्कारों को समाज की महत्वपूर्ण पूंजी बताते हुए उनके सम्मान एवं गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करने की बात कही।

इस अवसर पर मंत्री एवं अन्य अतिथियों ने वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुसार श्रवण यंत्र और वॉकिंग स्टिक भी वितरित किए। कार्यक्रम में वृद्धजनों को सम्मान, स्नेह और सेवा का संकल्प दिलाते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।

Must Read