HomeBreaking Newsतेरापंथ युवक परिषद जैन समाज द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, छत्तीसगढ़...

तेरापंथ युवक परिषद जैन समाज द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, छत्तीसगढ़ के 80 + कोरबा में लगेंगे 10 शिविर

छत्तीसगढ़ कोरबा :- 17 सितंबर 2022 को शांतिदूत , युग प्रधान , आचार्य श्री महाश्रमण जी के आशीर्वाद से अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद ने अपने 58 वें स्थापना दिवस पर रक्तदान का महा अभियान विश्वभर में आयोजित किया जा रहा है । अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा संपूर्ण छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में , 80+ रक्तदान शिविरों का आयोजन करा जा रहा है । यह आयोजन संपूर्ण भारतवर्ष में 2000+ शिविरों के माध्यम से 600 से ज्यादा शहरों और 40 देशों में संपन्न होगा । वर्ष 2020 अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा 55000+ यूनिट रक्तदान , 2000 + प्लाज्मा दान करवाया गया , और पूरे भारतवर्ष में 700 से अधिक शिविरों का आयोजन किया गया था । इसमें समाज के सभी वर्गों ने , और 500 से अधिक NGO ने बढ़ चढ़कर भाग लिया था । अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के इस ” रक्तदान के महा अभियान को 1. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड 2. एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड 3. इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया है । इस संस्था को विश्व की सर्वाधिक रक्तदाता संस्था का श्री गौरवमय स्थान प्राप्त है । रक्त का अन्य कोई विकल्प नहीं है , इसकी पूर्ति केवल मानव शरीर से ही संभव है । यही कारण है कि रक्तदान को महादान की संज्ञा दी गई है । यह दान धर्म , जाति संप्रदाय से ऊपर है । आइए रक्तदान को बनाइये एक अभियान , रक्तदान करके बचाइये जान कोरबा जैन समाज द्वारा यह कार्यक्रम संचलित किया जा रहा है । समिति ने सभी कोरबा स्थित समाज के वरिष्ठ सदस्यों से आग्रह है की इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग एकत्रित करने में मदद करने की अपील की है । यह रक्त सबसे ज्यादा जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को निशुल्क दिए जाएंगे ।
यह कार्यक्रम कोरबा में 10 जगह पर किया जा रहा है :
1- जैन भवन पुराना बस स्टैंड 2- टेगोर उद्यान टी.पी नगर 3 – जैन मंदिर बुधवारी 4- फेस निहारिका 5- सेक्टर ५ बालकों 6- एन सी एच हॉस्पिटल दिपका 7- सामुदायिक भवन दरी 8- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की 9- भारत भवन तिलकंजा 10. प्राथमिक स्वासचन्द्र शाति नगर रजगामार

Must Read