HomeBreaking Newsविश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार

विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार

छत्तीसगढ़/बिलासपुर :-  विश्व हृदय दिवस के अवसर पर 29 सितंबर को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के चिकित्सा विभाग द्वारा मुख्यालय स्थित सीएमडी कॉन्फ्रेंस हॉल में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित किया गया।

- Advertisement -

कार्यक्रम में एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन एवं निदेशक (तकनीकी-संचालन) रमेश चंद्र महापात्र उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्यालय के विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों से आए चिकित्सक तथा मुख्य चिकित्सा सेवाएं अधिकारी डॉ. श्रुतिदेव मिश्रा भी मौजूद रहे।

वेबिनार में ‘हृदय रोगों की रोकथाम एवं शीघ्र पहचान’ विषय पर अपोलो हॉस्पिटल्स, जुबली हिल्स, हैदराबाद के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. पी.सी. रथ ने व्याख्यान दिया। उन्होंने हृदय रोगों के प्रमुख जोखिम कारकों और शुरुआती लक्षणों की जानकारी देते हुए समय पर जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श के महत्व पर प्रकाश डाला।

डॉ. रथ ने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि और तनाव प्रबंधन को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने हृदय रोगों की रोकथाम के लिए जीवनशैली में आवश्यक सुधार और समय रहते स्वास्थ्य जांच कराने पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों से चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ए.एस. जैन ने किया।

Must Read