कंप्यूटर प्रोग्रामर का एक और कार्यक्रम अधिकारी के दो पद, एकमुश्त मासिक मानदेय पर होगी नियुक्ति
छत्तीसगढ़/कोरबा :- जिला पंचायत कोरबा द्वारा विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) योजना के अंतर्गत तीन संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।
- Advertisement -
जिला स्तर पर कंप्यूटर प्रोग्रामर के एक पद के लिए एकमुश्त मासिक मानदेय 51,780 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं जनपद पंचायत स्तर पर कार्यक्रम अधिकारी के दो पदों के लिए 49,875 रुपये प्रति पद का एकमुश्त मासिक मानदेय निर्धारित है।
इच्छुक अभ्यर्थी पदों की शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, भर्ती नियम एवं अन्य निर्धारित शर्तों की विस्तृत जानकारी जिला पंचायत कार्यालय, कोरबा तथा जिले की एनआईसी वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती विज्ञापन से प्राप्त कर सकते हैं।












