उप-सरपंच व पंचों की मौजूदगी में चलाया स्वच्छता अभियान
छत्तीसगढ़/कोरबा :- ग्राम पंचायत झाबर के अटल चौक की जर्जर व कीचड़ भरी सड़क की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने स्वयं श्रमदान कर सड़क की मरम्मत की। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर सरपंच को कई बार मौखिक रूप से अवगत कराने के बावजूद कोई पहल नहीं की गई।
ग्रामीणों ने एकजुट होकर सड़क मरम्मत के साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया। इस दौरान उप-सरपंच प्रिया निलेश साहू सहित पंच गोपाल कौशिक, ललिता बाई, विजय कंवर और अमर सिंह कंवर ने भी ग्रामीणों के साथ श्रमदान किया।
ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की बदहाली से राहगीरों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हो रही थी। पंचायत स्तर पर अपेक्षित पहल नहीं होने पर उन्हें स्वयं आगे आना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत की जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं होने पर वे गांव के विकास के लिए आगे भी सामूहिक रूप से श्रमदान करते रहेंगे।












