HomeBreaking News17 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस समारोह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे...

17 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस समारोह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

कोरबा प्रवास पर गोपाष्टमी महापर्व और दीपावली मिलन समारोह में भी होंगे शामिल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपरा, समृद्ध संस्कृति और देश के विकास में जनजातीय महापुरुषों के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से 17 नवंबर को कोरबा में जनजातीय गौरव दिवस समारोह 2026 का आयोजन किया जाएगा। टीपी नगर स्थित प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम परिसर के राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे।

- Advertisement -

समारोह में सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव मंगलवार, 17 नवंबर को एक दिवसीय कोरबा प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 1:30 बजे ग्राम कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम पहुंचकर गोपाष्टमी महापर्व में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे राजीव गांधी ऑडिटोरियम में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगे। शाम 5 से 7 बजे तक परिवहन नगर स्थित आशीर्वाद पॉइंट के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागृह में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होने के बाद रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Must Read