HomeBreaking Newsघुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह...

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार

पूर्व में 3 बालिग आरोपी जेल और 7 विधि से संघर्षरत बालक भेजे जा चुके हैं बाल संप्रेक्षण गृह, आरोपी के कब्जे से केबल काटने का हथियार व मोबाइल जब्त

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  थाना बांकीमोंगरा पुलिस ने घुड़देवा खदान 3/4 में हुई डकैती एवं केबल चोरी के मामले में मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी घुड़देवा खदान सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी, डकैती और लूट की घटनाओं में संलिप्त रहा है।

- Advertisement -

मामले में थाना बांकीमोंगरा में अपराध क्रमांक 179/2026 दर्ज किया गया था। प्रकरण में पुलिस द्वारा पूर्व में कार्रवाई करते हुए 3 बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि 7 विधि से संघर्षरत बालकों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

पुलिस ने प्रकरण की विवेचना के दौरान मुख्य आरोपी धरम सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से केबल तार काटने में प्रयुक्त हथियार तथा घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर उप जेल कटघोरा भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण में आगे की विवेचना एवं अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

Must Read