छत्तीसगढ़/कोरबा :- छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट करने के साथ ही ‘सेवा संकल्प अभियान’ से संबंधित समीक्षा बैठकों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री श्री साव सुबह 8.30 बजे सर्किट हाउस रायगढ़ से कार द्वारा कोरबा के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 11 बजे कोरबा पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ के संबंध में समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।
इसके पश्चात दोपहर 12.15 बजे से 1.15 बजे तक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, कोरबा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित होगी, जिसमें उप मुख्यमंत्री श्री साव शामिल होंगे।
उप मुख्यमंत्री दोपहर 1.30 बजे से 2 बजे तक एनटीपीसी गेस्ट हाउस, जमनीपाली में आरक्षित समय में रहेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे एनटीपीसी गेस्ट हाउस, जमनीपाली से नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के पास लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग का दायित्व है।












