HomeBreaking Newsसावधान : कोरबा जिले में संचालित कुछ हेयर सैलूनों द्वारा हेयर क्लीनिक...

सावधान : कोरबा जिले में संचालित कुछ हेयर सैलूनों द्वारा हेयर क्लीनिक के नाम पर मनमानी करते हुए कर रहे ग्राहकों से ठगी, जो हेयर डाई अच्छे से अच्छे सैलून दुकानों में 100 रुपए के अंदर कराई जाती है ऐसे क्लिनिको में लिये जा रहे 800 रुपए

छत्तीसगढ़/कोरबा :- आज के भागमभाग जिंदगी और वर्तमान आर्थिक युग में फैसिलिटी और स्टैंडर्ड के लोग दीवाने हैं, जहां लोग पोजीशन के चलते ऐसे जगहों पर रेट नहीं पूछते और ऐसे सैलून क्लीनिक के नाम पर चलाते हुए स्टैंडर्ड का हवाला देते हुए लोगों की जेबों में डाका डाल रहे हैं,
हम बात कर रहे हैं कोरबा जिले की जहां कुछ लग्जरी सैलून दुकाने अपने आप को हेयर क्लीनिक के नाम से संचालित करते हुए ग्राहकों से विदेशी महंगे प्रोडक्ट के यूज़ करने के नाम से अवैध वसूली कर रहे हैं ऊपर से 50% का लाभ की बात करते हुए ग्राहकों को भ्रमित कर रहे हैं ऐसे हेयर सैलून व क्लीनिको को हेयर सैलून संगठन व संबंधित विभाग को ध्यान देने की जरूरत है जिससे लोग ऐसे तथाकथित हेयर क्लिनिको के नाम से संचालित हेयर सैलूनो द्वारा ठगी के शिकार ना हो,

- Advertisement -

बता दें कि कोरबा जिले में कुछ ऐसे हेयर सैलून जो अपने आप को हेयर क्लिनिक के नाम से संचालित कर रहे हैं जिसमें बताया जा रहा है कि हमारे इस हेयर क्लिनिक में विदेशों के महंगे प्रोडक्ट यूज़ किए जा रहे हैं हेयर कटिंग के साथ स्कीन क्लीनिंग की भी व्यवस्था हमारे यहां है अभी यह जांच का विषय है कि स्कीन क्लीनिंग के लिए इन्होंने कहां से डिग्री प्राप्त की है जबकि स्कीन की देखरेख और परामर्श इलाज के लिए 1 डिग्री धारी डॉक्टर होते हैं इसके साथ साथ इस हेयर क्लीनिक में पहुंचने पर इनके द्वारा रेट लिस्ट भी नहीं चस्पा की गई है जिससे लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं पूछने पर बताया जाता है कि बड़े हेयर सलून क्लिनिको पर लिस्ट नहीं चश्मा की जाती है बल्कि आपके पास रेट की फाइल दी जाती है लेकिन कुछ ग्राहकों का कहना है कि हेयर सैलून पहुंचने पर इनके द्वारा कोई रेट संबंधी जानकारी नहीं दी जाति जो वस्मोल काली मेहंदी 7 रुपए और गोदरेज की काली मेहंदी ₹20 टोटल लगाने के बाद बड़े से बड़े हेयर सैलूनों में लगभग 100 रुपए लिए जा रहे हैं लेकिन ऐसे हेयर क्लिनिक के नाम से संचालित हेयर सैलूनों में विदेशी प्रोडक्ट और लग्जरी सैलून का हवाला देते हुए बाल काला करने के नाम पर 800 रुपए वसूले जा रहे हैं वही 50% छूट और कूपन के लुभावने ऑफर देकर ग्राहकों से ठगी किया जा रहा है जरूरत है जिला प्रशासन के संबंधित विभाग को कोरबा जिले में संचालित ऐसे सभी हेयर क्लिनिको की जांच कर कार्यवाही करने की और कोरबा जिले के सैलून संगठन को संज्ञान लेते हुए ऐसे ठगों का पर्दाफाश करने की जिससे ग्राहक एक अच्छे सैलून का अनुभव करें ठगी से बचें और अन्य सैलून दुकानों व कोरबा के हेयर सैलून संगठन का नाम खराब ना हो । इसके साथ साथ इन तथाकथित हेयर क्लीनिको में महंगे दाम वसूलने के बाद भी इनके द्वारा कोई बिल नहीं दिया जाता है, आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जो आम सभी हेयर सैलूनों में 400 से 500 रुपए में जो सुविधा ले रहे हैं वही सुविधा ऐसे ठगबाज हेयर सलून जो हेयर क्लीनिक के नाम से जिले में चलाए जा रहे हैं उनके द्वारा 3 से ₹4000 लिए जा रहे हैं जो गंभीर विषय है और ग्राहकों को उस काबिल भी नहीं दिया जा रहा है जो भ्रष्टाचार और उपभोक्ता से ठगी की श्रेणी में आता है जरूरत है जागरूक संबंधित विभाग को संज्ञान लेते हुए फोर्स कार्यवाही करने की और कोरबा के हेयर सैलून संगठन को ऐसे क्लिनिको को चिन्हांकित एवं जांच करते हुए पर्दाफाश करते हुए कार्यवाही करवाने की ।

Must Read