HomeBreaking News“1930 पर तुरंत कॉल करें, बच सकता है आपका पैसा” — साइबर...

“1930 पर तुरंत कॉल करें, बच सकता है आपका पैसा” — साइबर ठगी पर कोरबा पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान तेज

छत्तीसगढ़/कोरबा :- जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने जन-जागरूकता अभियान को और तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चल रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को साइबर ठगी से बचाना और त्वरित कार्रवाई के प्रति जागरूक करना है।

- Advertisement -

पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि “जितनी जल्दी शिकायत, उतनी जल्दी पैसा होल्ड या वापस मिलने की संभावना”। किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करना या नजदीकी थाना/साइबर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराना बेहद जरूरी है।

अभियान के तहत साइबर पुलिस थाना द्वारा मोबाइल ऑपरेटर्स और बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें संदिग्ध ट्रांजेक्शन पर नजर रखने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इससे साइबर ठगी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने नागरिकों को विशेष रूप से आगाह किया है कि—

  • किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें
  • अपना OTP, बैंक डिटेल या UPI PIN किसी के साथ साझा न करें
  • लुभावने ऑफर, KYC अपडेट या इनाम के नाम पर आने वाले कॉल/लिंक से सतर्क रहें

पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी में समय सबसे महत्वपूर्ण होता है। यदि शिकायत में देरी होती है तो ठगी की रकम कई खातों में ट्रांसफर हो जाती है, जिससे उसे वापस लाना मुश्किल हो जाता है।

आमजन की सहायता के लिए कंट्रोल रूम कोरबा का नंबर 9479193399 भी जारी किया गया है, जहां संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Must Read