HomeBreaking Newsकोयला विवाद में खूनी हमला: हत्या के प्रयास में दो आरोपी जेल...

कोयला विवाद में खूनी हमला: हत्या के प्रयास में दो आरोपी जेल भेजे गए, नौकरी से भी निकाले गए

छत्तीसगढ़/कोरबा-दीपका :-  कोयला गिराने की पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ दीपका पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कटघोरा जेल भेज दिया है। वहीं कंपनी प्रबंधन द्वारा भी आरोपियों को नौकरी से निकाल दिया गया है।

- Advertisement -

मामला थाना दीपका क्षेत्र का है, जहां दर्ज अपराध क्रमांक 188/2026 में पुलिस ने बीएनएस की धारा 109(1), 296, 351(3), 3(5) के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी राहुल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 अप्रैल 2026 को ड्यूटी से घर लौटते समय क्रांति दुकान के पास आरोपी राहुल सिंह और चन्दन सिंह अपने अन्य साथियों के साथ कार से पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने प्रार्थी को रास्ते में गिराकर लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। आसपास लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक ने इलाज के बाद थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के औरंगाबाद जिले के निवासी चन्दन सिंह (25 वर्ष) एवं राहुल Singh (24 वर्ष) शामिल हैं, जो वर्तमान में दीपका थाना क्षेत्र के झाबर में रह रहे थे। दीपका पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर कटघोरा जेल भेज दिया है।

Must Read