HomeBreaking Newsभाजयुमो कोसाबाड़ी मंडल के द्वारा कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी बिजली बिल में...

भाजयुमो कोसाबाड़ी मंडल के द्वारा कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी बिजली बिल में सुरक्षा निधि को लेकर पाडी़मार जोन ऑफिस का घेराव कर सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया

छत्तीसगढ़/कोरबा :- भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश एवं जिले निर्देश के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार के वादाखिलाफी और नाकामी के विरोध में बिजली बिल में सुरक्षा निधि रकम को जोड़कर भेजने से जनता के ऊपर बहुत ज्यादा दबाव पड़ा जिससे कई लोग अपना बिजली बिल पटाने में असमर्थ है इसी के विरोध में ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन जॉन के सहायक अभियंता के द्वारा दिया गया और सुरक्षा निधि रकम को नहीं जोड़ने का आग्रह किया गया किया गया ताकि आम नागरिक अपने बिल अदा कर सकें। जोन ऑफिस के बाहर प्रदर्शनकारियों के द्वारा प्रदेश सरकार मुर्दाबाद और बिजली बिल कम करो के नारे लगाए गए।
पाड़ीमार के सहायक अभियंता को ज्ञापन देते समय जोन के समस्या से भी रूबरू कराया गया जैसे रीडिंग का ना होना, डैमेज खंभों का ना बदलना जैसे गंभीर समस्याओं से जोन की जनता बहुत अधिक परेशान है सहायक अभियंता के द्वारा सभी समस्याओं को जल्द से जल्द ठीक करने का आश्वासन भाजयुमो के पदाधिकारी को दिया गया। ज्ञापन देते समय भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सोनी, मंडल के अध्यक्ष दिनेश सेन, महामंत्री सुभाष राठौ, पिंकू रंजन, राकेश वर्मा पवन राजपूत, अभिषेक सिंह, राहुल सिंह, लकी, आशीष जाट्वर, शक्ति सिंह और भी अनेक मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Must Read