HomeBreaking Newsमहर्षि चरक जयंती पर आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा परामर्श शिविर 17 अगस्त...

महर्षि चरक जयंती पर आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा परामर्श शिविर 17 अगस्त को

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  आयुर्वेद के प्रणेता आयुर्वेदाचार्य महर्षि चरक जी की जयंती श्रावण शुक्ल पंचमी (नाग पंचमी) के अवसर पर लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत’ अभियान के अंतर्गत ‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत विशेष आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

- Advertisement -

यह शिविर 17 अगस्त 2026, सोमवार को पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय, निहारिका में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में स्त्री, पुरुष एवं बच्चों के सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य एवं असाध्य रोगों के संबंध में आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा परामर्श प्रदान किया जाएगा।

लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के सचिव लायन प्रत्युष सक्सेना ने बताया कि शिविर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित तथा 15 वर्षों से अधिक का चिकित्सकीय अनुभव रखने वाले छत्तीसगढ़ के ख्यातिलब्ध आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ एवं नाड़ीवैद्य डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा अपनी सेवाएं देंगे।

शिविर में मधुमेह रोगियों की रक्त शर्करा की जांच की जाएगी तथा शुगर के लिए परीक्षित औषधि निःशुल्क प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही रोगियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार योगाभ्यास एवं प्राणायाम का व्यक्तिगत प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्वास्थ्य के लिए उपयोगी दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार एवं विहार के संबंध में भी व्यक्तिगत परामर्श प्रदान किया जाएगा।

शिविर में स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी पत्रिका भी निःशुल्क वितरित की जाएगी। आयोजकों ने अंचलवासियों से महर्षि चरक जयंती के अवसर पर आयोजित इस विशेष आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा परामर्श शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

शिविर में पंजीयन एवं जांच के लिए निर्धारित समय प्राप्त करने हेतु मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों ने बताया कि पूर्व पंजीयन से शिविर में आने वाले लोगों को असुविधा से बचाया जा सकेगा।

Must Read