आशीर्वाद प्वाइंट में सजा खुशियों और सौहार्द का मंच, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक हुए शामिल
छत्तीसगढ़/कोरबा :- दीपावली के पावन पर्व के बाद आपसी मेल-मिलाप और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव के सौजन्य से टी.पी. नगर स्थित आशीर्वाद प्वाइंट में भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। उत्सव और उल्लास के बीच अरुण साव ने सभी से आत्मीय मुलाकात कर दीपावली की खुशियां साझा कीं।
समारोह के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने उपस्थित अतिथियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया और पर्व की शुभकामनाएं दीं। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं संगठनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों की सहभागिता ने आयोजन को खास बना दिया। उपस्थितजनों ने इस आत्मीय आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव और भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की सराहना की।
हर घर-आंगन में पहुंचे खुशहाली और समृद्धि का उजाला : अरुण साव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि दीपावली का पावन पर्व प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई उमंग लेकर आए। समाज में प्रेम, विश्वास, सहयोग और भाईचारे की भावना मजबूत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों और सकारात्मक सोच के साथ सभी को अपने शहर, जिले और प्रदेश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए, ताकि विकसित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार किया जा सके।
दीपावली भारतीय संस्कृति और सामाजिक सद्भाव का पर्व : लखनलाल देवांगन
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने का अवसर भी है। उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व की खुशियां साझा करने का आह्वान किया।
श्रीराम के आदर्श जीवन में सत्य और मर्यादा का संदेश : गोपाल मोदी
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की स्मृति से जुड़ा दीपावली पर्व हमें सत्य, धर्म, मर्यादा और सदाचार के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भगवान श्रीराम और मां लक्ष्मी से कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ के परिवारों में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं ऐसे आयोजन : नौशाद खान
कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष नौशाद खान ने प्रेस क्लब परिवार की ओर से दीपावली मिलन समारोह के आयोजन के लिए भाजपा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भाजपा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में महापौर संजू देवी राजपूत, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल एवं विद्या भारती के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जुड़ावन सिंह ठाकुर ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, जुड़ावन सिंह ठाकुर, कैलाश नाहक, अशोक तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, मीना शर्मा, पदमिनी प्रीतम देवांगन, राजेंद्र राजपूत, प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान, राधेश्याम जायसवाल, अशोक कंवर, भोजराम देवांगन, हितानंद अग्रवाल, संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, अजय पांडेय, मंजू सिंह, प्रफुल्ल तिवारी, योगेश जैन, लक्की नंदा, रुक्मणी नायर, रेणुका राठिया, सतीश झा, अजय कंवर, कमला बरेठ, कमला किंडो, विवेक मार्कंडेय, अजय दुबे, नवीन अरोड़ा, अर्जुन गुप्ता, मनोज राठौर, शैलेन्द्र यादव, नीरज ठाकुर, संजय राठौर, प्रदीप सिंह, डॉ. विजय राठौर, कुलसिंह कंवर, प्रीति स्वर्णकार, राजेश लहरे, अंजना सिंह एवं बी.डी. शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पत्रकार मौजूद रहे।
समारोह के समापन पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से कोरबा जिले के समस्त नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं।












