वन विभाग और RCRS की टीम ने मौके पर पहुंचकर किया सुरक्षित रेस्क्यू, प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया अजगर
छत्तीसगढ़/कोरबा :- शहर स्थित एक महिंद्रा वर्कशॉप में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कर्मचारियों को परिसर के भीतर एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। वर्कशॉप खुलने के बाद अचानक अजगर पर नजर पड़ते ही कर्मचारी और वहां मौजूद अन्य लोग दहशत में आ गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना तत्काल वन विभाग और RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू की तैयारी के साथ टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद RCRS टीम के सदस्य उमेश यादव ने सूझबूझ और सावधानी का परिचय देते हुए विशालकाय अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
अजगर के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद वर्कशॉप के कर्मचारियों और मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के मार्गदर्शन में अजगर को उसके प्राकृतिक आवास के अनुकूल वातावरण में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
वन्यजीव दिखे तो खुद पकड़ने की न करें कोशिश
RCRS की टीम ने लोगों से अपील की है कि मौसम में बदलाव और अनुकूल स्थान की तलाश में सांप सहित अन्य वन्यजीव रिहायशी इलाकों, दुकानों, वर्कशॉप और घरों तक पहुंच सकते हैं। ऐसे में घबराकर वन्यजीवों को नुकसान न पहुंचाएं और न ही खुद पकड़ने का प्रयास करें। वन्यजीव दिखाई देने पर उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तत्काल वन विभाग या रेस्क्यू टीम को सूचना दें।
सांप दिखे तो डंडा नहीं, फोन उठाएं और कॉल करें।
RCRS हेल्पलाइन नंबर: 9827917848 9009996789 7987957958
Reptile Care and Rescuer Society (RCRS), Korba
SAVE ANIMALS, SAVE NATURE.











