HomeBreaking Newsविश्व अर्श दिवस पर निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, बड़ी संख्या में लोगों...

विश्व अर्श दिवस पर निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ

अर्श, भगंदर, कब्ज और उदर रोगों के उपचार एवं बचाव के बताए उपाय, नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने दी चिकित्सकीय परामर्श सेवा

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  विश्व अर्श दिवस (वर्ल्ड पाइल्स डे) के अवसर पर 20 नवंबर 2026 को स्वस्थ भारत समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत ‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड कोरबा में निःशुल्क आयुर्वेद-योग एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अंचल के लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श का लाभ लिया।

- Advertisement -

शिविर में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ एवं नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान हीमोग्लोबिन, रक्तचाप एवं रक्त शर्करा की निःशुल्क जांच की गई। वहीं अर्श (बवासीर), भगंदर, कब्ज, अम्लपित्त एवं विभिन्न प्रकार के उदर रोगों से संबंधित मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर में अर्श हर क्वाथ का भी निःशुल्क वितरण किया गया।

नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि अनियमित दिनचर्या, खानपान में लापरवाही, अत्यधिक तला-भुना एवं मिर्च-मसालेदार भोजन तथा लंबे समय तक कब्ज बने रहना अर्श की समस्या के प्रमुख कारणों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कब्ज का लगातार बने रहना अर्श की समस्या को बढ़ा सकता है। मल त्याग के दौरान दर्द, जलन, खुजली अथवा रक्तस्राव जैसे शुरुआती लक्षणों को कई लोग संकोच के कारण छिपाते हैं, जिससे बीमारी गंभीर रूप ले सकती है।

उन्होंने लोगों को सलाह दी कि ऐसे लक्षण दिखाई देने पर संकोच न करें और समय रहते योग्य चिकित्सक से परामर्श लें। संतुलित एवं संयमित आहार-विहार, नियमित दिनचर्या और उचित चिकित्सा से इस समस्या के उपचार में मदद मिल सकती है। उन्होंने अर्श सहित अन्य उदर रोगों से बचाव के लिए खानपान और जीवनशैली में सुधार को आवश्यक बताया।

शिविर के आयोजन में श्री शिव औषधालय की संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा, नेत्रनन्दन साहू, अश्वनी बुनकर, कमल धारिया, कुश गुप्ता, मनीष कौशिक, कविरंजन दास, देवबली कुंभकार, सिद्धराम शाहनी, अनुराग कंवर, गुनगुन राठिया, पंचकर्म टेक्नीशियन पिंकी बरेठ एवं शैल कुमारी निषाद ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर अपना योगदान दिया।

Must Read