HomeBreaking Newsबुधवारी बाजार स्थित आदिवासी शक्ति पीठ में 23 सितंबर को होगा वृहद...

बुधवारी बाजार स्थित आदिवासी शक्ति पीठ में 23 सितंबर को होगा वृहद स्वास्थ्य शिविर

सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य साइबर जागरूकता कार्यक्रम का भी होगा आयोजन

छत्तीसगढ़/कोरबा :- जिले में नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के प्रति जागरूक करने तथा जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे बुधवारी बाजार स्थित आदिवासी शक्ति पीठ में बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं स्वास्थ्य साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया जाएगा। शिविर में स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

- Advertisement -

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इस अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आम नागरिकों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे 23 सितंबर को बुधवारी बाजार स्थित आदिवासी शक्ति पीठ में आयोजित बृहद स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित होकर स्वास्थ्य सेवाओं एवं जागरूकता कार्यक्रम का लाभ उठाएं तथा सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित रक्तदान शिविर में अपनी सहभागिता निभाएं।

Must Read