HomeBreaking Newsजिला स्तरीय रोजगार मेला 23 सितंबर को, 241 पदों पर होगी भर्ती

जिला स्तरीय रोजगार मेला 23 सितंबर को, 241 पदों पर होगी भर्ती

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोरबा द्वारा 23 सितंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेला शासकीय ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज, कोरबा में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

- Advertisement -

रोजगार मेले में विभिन्न नियोजक संस्थाओं द्वारा कुल 241 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें एच.एस. कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स, निहारिका कोरबा, द रॉयल हंटर बाल्को, संजय इंडस्ट्रीज रजगामार, ए.सी.एम.ई. एजुकेशन सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, आईसेक्ट कोसाबाड़ी, जिफ्सा टी.पी. नगर, श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड तथा रैंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड, चेन्नई सहित अन्य नियोजक शामिल हैं।

भर्ती के लिए साइट इंजीनियर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, आईटी ऑफिसर, सिविल इंजीनियर, ऑटोकैड डिजाइनर, असिस्टेंट अकाउंटेंट, एचआर एग्जीक्यूटिव, सिक्योरिटी गार्ड, ड्राइवर, वेल्डर, मशीन ऑपरेटर, फिटर, हेल्पर, मोबिलाइजर, कोऑर्डिनेटर, एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट, सोसाइटी कोऑर्डिनेटर, रिसेप्शनिस्ट, असेंबली ऑपरेटर, एडमिशन काउंसलर, ट्रेनी, पैकेजिंग स्टाफ, मैनेजर, ह्यूमन रिसोर्स, आईटी इंचार्ज, प्रोफेसर, अकाउंटेंट, ऑफिस बॉय, लैब टेक्निशियन और इलेक्ट्रॉनिक मीटर टेक्नीशियन सहित विभिन्न पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, बीई, बीटेक, एमबीए, आर्किटेक्चर, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा तथा आईटीआई सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष तथा वेतनमान 10 हजार से 50 हजार रुपये तक निर्धारित है। रोजगार मेले में महिला अभ्यर्थी भी शामिल हो सकती हैं।

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है। साथ ही इच्छुक अभ्यर्थियों को संबंधित रिक्त पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिन अभ्यर्थियों का रोजगार पंजीयन नहीं हुआ है, वे रोजगार विभाग की वेबसाइट के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं।

अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, अनुभव प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित स्थल पर उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोरबा के दूरभाष नंबर 07759-222069 पर संपर्क किया जा सकता है।

Must Read