HomeBreaking Newsराष्ट्रीय लोक अदालत में नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने दी चिकित्सकीय...

राष्ट्रीय लोक अदालत में नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने दी चिकित्सकीय सेवाएं

छत्तीसगढ़/बिलासपुर :-  जिला न्यायालय परिसर बिलासपुर में शनिवार, 12 सितंबर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर विशेष आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध नाड़ीवैद्य चिकित्सक डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कीं।

- Advertisement -

डॉ. शर्मा ने नाड़ी परीक्षण के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं रोगोपचार प्रदान किया। उन्होंने लोगों की प्रकृति के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उनकी प्रकृति के अनुरूप आहार-विहार अपनाने की सलाह दी। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली के लिए खान-पान और दैनिक दिनचर्या के महत्व को भी समझाया।

इस विशेष आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर में नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा के साथ अश्विनी बुनकर, नेत्र नंदन साहू एवं कुश गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और शिविर के सफल आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

राष्ट्रीय लोक अदालत परिसर में आयोजित इस आयुर्वेद चिकित्सा शिविर के माध्यम से लोगों को आयुर्वेद एवं नाड़ी परीक्षण आधारित स्वास्थ्य परामर्श का लाभ मिला।

Must Read