छत्तीसगढ़/कोरबा :- ‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में ‘बच्चे रहें स्वस्थ’ योजना के तहत 8 सितंबर 2026, मंगलवार को भौम पुष्य नक्षत्र के अवसर पर स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार का आयोजन किया जाएगा।
- Advertisement -
कार्यक्रम महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड स्थित पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10-11 में होगा। नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्रॉप्स दी जाएंगी। साथ ही बच्चों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, आयु के अनुसार आहार-विहार की जानकारी तथा योग-प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभिभावक निर्धारित समय प्राप्त करने के लिए मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर सकते हैं।












