HomeBreaking Newsउमा गोपाल की अगुवाई में दीपका खड़ में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का...

उमा गोपाल की अगुवाई में दीपका खड़ में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का गठन

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने संगठन विस्तार के तहत दीपका खड़ का गठन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष उमागोपाल की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अधिवक्ता अलेक्जेंडर टोप्पो सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सेनानी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

कार्यक्रम में 29 अगस्त को होने वाले जिला स्तरीय भोजली कार्यक्रम की जानकारी दी गई। साथ ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भाषा, परंपरा और छत्तीसगढ़िया समाज के हितों के लिए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

दीपका खड़ की नई कार्यकारिणी में महेंद्र कांत कुर्रे अध्यक्ष, गणेश साहू उपाध्यक्ष, प्रशांत राज सचिव, प्रतीक राज सह सचिव, सर्वेश सागर व मुकेश यादव संगठन मंत्री तथा सुनील नायक कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाए गए। प्रकाश जयसवाल और कान्हा अहीर को शहर कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई।

Must Read