HomeBreaking Newsकई थानों के बदले थानेदार, एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी किया पदस्थापना...

कई थानों के बदले थानेदार, एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी किया पदस्थापना आदेश

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के पुलिस अधिकारियों की अस्थायी पदस्थापना में बदलाव करते हुए 8 अधिकारियों के आदेश जारी किए हैं। आदेश के बाद जिले के कई थानों में नए थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।   

- Advertisement -

जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना प्रभारी दीपका, जबकि निरीक्षक गणेश राम यादव को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना प्रभारी करतला बनाया गया है। वहीं निरीक्षक लोकनाथ यादव को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना प्रभारी लेमरू पदस्थ किया गया है।

इसी तरह उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू को थाना प्रभारी दीपका के पद से हटाकर थाना प्रभारी कटघोरा की जिम्मेदारी दी गई है। उप निरीक्षक सुमन लाल पोया को थाना प्रभारी लेमरू से थाना कटघोरा भेजा गया है। वहीं सहायक उप निरीक्षक चन्द्रपाल खाण्डे को थाना प्रभारी करतला से थाना कटघोरा पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा सहायक उप निरीक्षक भानु प्रताप कुर्रे को थाना अजाक से थाना पाली भेजा गया है। वहीं सहायक उप निरीक्षक महिपाल सिंह के पूर्व स्थानांतरण आदेश में संशोधन करते हुए उन्हें थाना अजाक में पदस्थ किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब संबंधित थानों की पुलिसिंग व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।

Must Read