HomeBreaking Newsचक्रधरपुर मंडल में पाँचवीं लाइन के कमीशनिंग कार्य से कई ट्रेनें रहेंगी...

चक्रधरपुर मंडल में पाँचवीं लाइन के कमीशनिंग कार्य से कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कुछ का बदला मार्ग और समय

छत्तीसगढ़/बिलासपुर :-  दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन (ए) से राउरकेला सेक्शन के बीच पाँचवीं लाइन के कमीशनिंग कार्य के लिए विभिन्न चरणों में नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जाएगा। इस दौरान ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

- Advertisement -

रेलवे प्रशासन के अनुसार यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं समयबद्ध रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अधोसंरचना विकास का कार्य किया जा रहा है। प्रभावित ट्रेनों की जानकारी इस प्रकार है—

रद्द रहने वाली ट्रेनें

  • 18109/18110 इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस — 25, 26, 27, 28, 29, 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर 2026 को दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी।
  • 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस — 25, 26, 27, 28, 29, 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
  • 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस — 26, 27, 28, 29, 30 सितंबर तथा 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
  • 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस — 28 सितंबर एवं 12 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
  • 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस — 30 सितंबर एवं 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
  • 01001 एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल एक्सप्रेस — 29 सितंबर को रद्द रहेगी।
  • 01002 सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल एक्सप्रेस — 1 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
  • 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस — 1 एवं 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
  • 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस — 2 एवं 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
  • 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस — 9 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
  • 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस — 10 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
  • 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस — 10 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
  • 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस — 12 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
  • 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस — 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
  • 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस — 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
  • 13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस — 1 अक्टूबर को दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलेगी उत्कल एक्सप्रेस

18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 30 सितंबर तथा 1 और 12 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। ट्रेन कटक–संबलपुर सिटी–झारसुगुड़ा रोड–ईब के रास्ते योग नगरी ऋषिकेश जाएगी।

गीतांजलि एक्सप्रेस दो घंटे देरी से चलेगी

12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस 13 अक्टूबर 2026 को अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से रवाना होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Must Read