छत्तीसगढ़/कोरबा :- भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ (रजि.) ने कोतवाली थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर 30 जुलाई 2026 को नगर पालिक निगम कोरबा के सफाई अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ कथित अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सिकंदर उसरवर्षा ने ज्ञापन में बताया कि स्वच्छता अभियान के दौरान निगम की टीम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई तथा कर्मचारियों को ड्यूटी करने से रोकने और अधिकारियों को धमकाने का आरोप लगाया गया। संगठन ने कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में ऐसी घटनाएं बढ़ सकती हैं।
महासंघ ने पुलिस से संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तारी करने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं नगर निगम आयुक्त को भी भेजी गई है।
सफाई कर्मचारियों से अभद्रता के मामले में कार्रवाई की मांग












