HomeBreaking Newsबाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से...

बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

छत्तीसगढ़/कोरबा :- भारत सरकार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा राज्य में बाढ़ आपदा को दृष्टिगत रखते हुए 07 अगस्त को विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ओरिएंटेशन एण्ड कोआर्डिनेशन एवं 18 अगस्त को टेबल टाप एक्सरसाइज तथा 20 अगस्त को मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जायेगी। उक्त प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की समीक्षा विभाग द्वारा विडियो कान्फ्रेस के माध्यम से 7 अगस्त को दोपहर 02 बजे किया जायेगा।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा जिले के सर्व संबंधित अधिकारियों को उक्त विडियो कान्फ्रेस हेतु 07 अगस्त को दोपहर 02 बजे कलेक्टर कार्यालय कोरबा स्थित विडियो कान्फ्रेस कक्ष में उपस्थित होने निर्देशित किया गया है।

Must Read