छत्तीसगढ़/कोरबा :-बिलासपुर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की टीम ने दीपका खदान क्षेत्र में मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की एक बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया है बल के जवानों की त्वरित कार्रवाई और असाधारण सतर्कता के चलते न केवल चोरी के 03 कीमती रोलर बरामद किए गए बल्कि मौके से एक आरोपी को भी दबोचा गया है ।
तड़के 5:15 बजे सतर्क जवान ने नाकाम की कोशिश
यह घटना 29 जून 2026 की अलसुबह की है दीपका माइन्स एरिया के बेल्ट नंबर-15 स्थित ACB क्रॉसिंग पर CISF का एक जवान पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात था सुबह करीब 05:15 बजे जवान को एक संदिग्ध युवक रोलर ले जाते हुए दिखाई दिया जवान ने सूझबूझ और फुर्ती दिखाते हुए घेराबंदी कर तत्काल उस संदिग्ध युवक को पकड़ लिया सुरक्षा के मद्देनजर आरोपी को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए तुरंत त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) के सुपुर्द कर दिया गया ।
चोरी का माल बरामद, अन्य 04 आरोपियों की तलाश जारी
पकड़े गए युवक की पहचान आकाश दास पिता दीपेश दास निवासी बेलटिकरी के रूप में हुई है CISF और QRT द्वारा की गई कड़ाई से प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर WB-27 क्षेत्र के पास से चोरी के कुल 03 रोलर सफलतापूर्वक बरामद कर लिए गए हैं ।
पूछताछ के दौरान आरोपी आकाश दास ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि इस चोरी की वारदात में उसके साथ 04 अन्य सह-आरोपी भी शामिल हैं इस इनपुट के आधार पर CISF और स्थानीय पुलिस द्वारा अन्य फरार संदिग्धों की धरपकड़ के लिए सघन तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है ।
CISF की मुस्तैदी की सराहना
खदान क्षेत्र की सुरक्षा में तैनात CISF के बल सदस्यों की इस त्वरित निर्णय क्षमता कर्तव्यनिष्ठा और प्रभावी कार्रवाई की उच्च अधिकारियों द्वारा सराहना की जा रही है इस सजगता के कारण न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान होने से बचाया गया बल्कि एक संगठित गिरोह का भी पर्दाफाश हुआ है फिलहाल मामले में आगे की विस्तृत जांच और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।











