HomeBreaking Newsअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा महिला पत्रकार समूह की पहल, महिलाओं और...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा महिला पत्रकार समूह की पहल, महिलाओं और बच्चों के लिए नि:शुल्क योग शिविर कल

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरबा प्रेस क्लब के महिला पत्रकार समूह द्वारा रविवार 21 जून को महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष “योग अभ्यास” शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वास्थ्य, सामंजस्य और खुशहाल जीवन का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है।

- Advertisement -

यह विशेष योग शिविर निहारिका स्थित पुष्पलता गार्डन में प्रातः 6 बजे से प्रारंभ होगा। महिलाओं और बच्चों की शारीरिक एवं मानसिक सुदृढ़ता को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस शिविर में अनुभवी योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार शिविर में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं रखा गया है। महिलाएं और बच्चे निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होकर योग के लाभ प्राप्त कर सकेंगे। वर्तमान समय की व्यस्त जीवनशैली में मानसिक शांति और बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग को प्रभावी माध्यम बताते हुए महिला पत्रकार समूह ने अधिक से अधिक लोगों से इसमें सहभागिता की अपील की है।

कार्यक्रम की प्रमुख जानकारी

  • कार्यक्रम: विशेष योग अभ्यास शिविर (अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस)
  • दिनांक: 21 जून 2026 (रविवार)
  • समय: प्रातः 6:00 बजे से
  • स्थान: पुष्पलता गार्डन, निहारिका, कोरबा
  • प्रतिभागी: केवल महिलाएं एवं बच्चे
  • पंजीकरण: पूर्णतः निःशुल्क

कोरबा महिला पत्रकार समूह ने शहर की माताओं, बहनों और बच्चों से रविवार सुबह अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर योग शिविर का लाभ लेने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया है।

Must Read