यात्रियों को मिलेगा बेहतर रेल संपर्क, 16 मई से लागू होगी सुविधा
नागपुर :- यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय रेल संपर्क को मजबूत बनाने की दिशा में पश्चिम मध्य रेलवे ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संचालित गाड़ी संख्या 11754/11753 रीवा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–रीवा एक्सप्रेस का जबलपुर मंडल के सलीमनाबाद रोड स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव प्रदान किया गया है। यह सुविधा आगामी आदेश तक लागू रहेगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 11754 रीवा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस दिनांक 16 मई 2026 से सलीमनाबाद रोड स्टेशन पर रात्रि 19:51 बजे पहुंचेगी तथा 19:52 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–रीवा एक्सप्रेस दिनांक 18 मई 2026 से प्रातः 04:44 बजे पहुंचेगी और 04:45 बजे रवाना होगी।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस प्रायोगिक ठहराव से सलीमनाबाद रोड एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को रीवा, नागपुर सहित मध्यवर्ती स्टेशनों तक आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्रीय यात्रियों को बेहतर रेल संपर्क का लाभ प्राप्त होगा।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व ट्रेन की समय-सारिणी एवं ठहराव संबंधी अद्यतन जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट Indian Railways Enquiry System पर अवश्य जांच लें।













