सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. सचिन परब देंगे तनावमुक्त और सकारात्मक जीवन का संदेश
छत्तीसगढ़/कोरबा :- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं Rotary Club Korba के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय विशेष आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम “खुशियों का पासवर्ड” का आयोजन 18 से 20 मई 2026 तक किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 18 मई को शाम 6 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम टी.पी. नगर स्थित राजीव गांधी इंडोर ऑडिटोरियम में होगा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मुंबई के सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर, कॉर्पोरेट ट्रेनर, हिप्नोथेरेपिस्ट एवं लाइफ कोच Dr. Sachin Parab उपस्थित रहेंगे। डॉ. परब देश-विदेश में तनावग्रस्त एवं निराश लोगों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करने के लिए जाने जाते हैं।
शुभारंभ अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग मंत्री Lakhan Lal Dewangan, कटघोरा विधायक Premchand Patel तथा महापौर Sanju Devi Rajput मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के पूर्व 17 मई को “हील योर माइंड, हील योर लाइफ” विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें कॉर्पोरेट जगत, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, रेडक्रॉस, मीडिया एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसईसीएल बिलासपुर, सिपत एवं डब्ल्यूसीएल नागपुर के सीएमडी भ्राता Harish Duhan होंगे।
19 मई के कार्यक्रम में कोरबा सांसद Jyotsna Mahant, पूर्व मंत्री Jai Singh Agrawal एवं पूर्व महापौर Rajkishore Prasad शामिल होंगे। वहीं 20 मई के कार्यक्रम के लिए कलेक्टर Kunal Dudawat, नगर निगम आयुक्त Ashutosh Pandey एवं डीएफओ Premlata Yadav को आमंत्रित किया गया है।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय आबू पर्वत राजस्थान से “नशा मुक्त भारत अभियान रथ” भी कोरबा पहुंचेगा, जिसका उद्घाटन 18 मई को किया जाएगा। ऑडियो-वीडियो एवं चित्र प्रदर्शनी से सुसज्जित यह रथ नशामुक्ति, आध्यात्मिक जागरूकता और सामाजिक चेतना का संदेश देगा। रथ के माध्यम से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
इसके अलावा एनटीपीसी टाउनशिप स्थित अंबेडकर ऑडिटोरियम में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक विशेष शिविर आयोजित होगा। डॉ. सचिन परब जिला जेल, सीआईएसएफ केंद्र गेवरा, आईसीएआई कोरबा शाखा एवं एसईसीएल क्लब में भी प्रेरणात्मक सत्र लेंगे।
संस्था की मुख्य संचालिका Brahma Kumari Rukmani Didi ने समस्त कोरबा वासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।













