HomeBreaking News“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बालको पुलिस की नई पहल,...

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बालको पुलिस की नई पहल, 300 ग्रामीण बने ग्राम रक्षा समिति के सदस्य

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बालको नगर पुलिस ने अभिनव पहल करते हुए ग्राम रक्षा समितियों का गठन किया है। इस पहल के माध्यम से पुलिस एवं आम जनता के बीच समन्वय को मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। 

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना बालको नगर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के सक्रिय महिला एवं पुरुष सदस्यों को जोड़कर ग्राम रक्षा समितियों का गठन किया गया।

रविवार को थाना बालको के मंगल भवन में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, थाना प्रभारी युवराज तिवारी, क्षेत्रीय पार्षदों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में लगभग 300 महिला एवं पुरुषों को ग्राम रक्षा समिति का सदस्य बनाया गया तथा उन्हें परिचय पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान समिति सदस्यों की बैठक लेकर उन्हें गांवों में होने वाले अपराध, अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ग्राम रक्षा समिति के गठन से ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को मजबूती मिलेगी तथा पुलिस को स्थानीय स्तर पर त्वरित सूचना मिलने से अपराधों की रोकथाम एवं शीघ्र कार्रवाई में सहायता प्राप्त होगी।

बालको पुलिस ने स्पष्ट किया कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत आम जनता की सहभागिता से सामाजिक सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को और अधिक मजबूत बनाने के लिए इस प्रकार के जनजागरूकता एवं समन्वय कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

Must Read