HomeBreaking Newsकोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से स्कूटी...

कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दंपति की मौके पर मौत

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  जिले में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में पति-पत्नी की जान चली गई। घटना शहर के नकटीखार बायपास मार्ग के पास की बताई जा रही है, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालको नगर निवासी बहरुराम रात्रे अपनी पत्नी के साथ ग्राम गोढ़ी में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कचांदी नाला के पास तेज गति से आ रहे एक भारी वाहन ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बहरुराम रात्रे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 संजीवनी एंबुलेंस को सूचना दी और सहायता पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही घायल महिला ने भी दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी वाहन चालक की तलाश जारी है। इस दुखद घटना के बाद मृतकों के परिजनों और क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

Must Read