HomeBreaking Newsकुसमुण्डा एवं दीपका पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा”...

कुसमुण्डा एवं दीपका पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान में बिना सुरक्षा डीजल परिवहन पर बड़ा एक्शन, 08 वाहन पकड़े, 5800 लीटर डीजल जप्त

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना कुसमुण्डा एवं थाना दीपका पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सख्त और प्रभावी कार्यवाही की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक के मार्गदर्शन में की गई।

- Advertisement -

दिनांक 09.04.2026 को दोनों थाना क्षेत्रों में बिना सुरक्षा के ज्वलनशील पदार्थ (डीजल) के अवैध एवं जोखिमपूर्ण परिवहन की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी कर कार्रवाई की। गवाहों की उपस्थिति में कुल 08 वाहनों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए कुल 5800 लीटर डीजल जप्त किया गया, जो किसी बड़े हादसे को आमंत्रित कर सकता था।

थाना कुसमुण्डा एवं चौकी सर्वमंगला की कार्यवाही में कुल जप्त डीजल– 5150 लीटर तथा थाना दीपका की कार्यवाही में कुल जप्त डीजल– 650 लीटर दर्ज किया गया।

थाना कुसमुण्डा की कार्यवाही (04 प्रकरण) के अंतर्गत अपराध क्रमांक 75/26, धारा 287 BNS में आरोपी तिरेंद्र ठाकरे, पिता – मदनलाल ठाकरे, उम्र 36 वर्ष, निवासी – बेल्टिकरी, दीपका, जिला कोरबा से 3605 लीटर डीजल जप्त किया गया। अपराध क्रमांक 76/26 में आरोपी नवलेश सिंह, पिता – चंद्रपाल सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी – रंजना, थाना दीपका से 545 लीटर डीजल जप्त किया गया। अपराध क्रमांक 77/26 में आरोपी केशव कश्यप, पिता – कुजेश्वर कश्यप, उम्र 23 वर्ष, निवासी – बुंदेली, थाना बालको से 500 लीटर डीजल जप्त किया गया। अपराध क्रमांक 78/26 में आरोपी अमन कुमार, पिता – सनत कुमार, उम्र 22 वर्ष, निवासी – जोरहाडबरी, थाना हरदीबाजार से 500 लीटर डीजल जप्त किया गया।

इसी प्रकार थाना दीपका की कार्यवाही (04 प्रकरण) के अंतर्गत अपराध क्रमांक 138/26, धारा 287 BNS में आरोपी झूलेलाल दुलार साय यादव, पिता – यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी – सूची हरदी, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा से बोलेरो पिकअप CG 10 BJ 1665 सहित 200 लीटर डीजल जप्त किया गया। अपराध क्रमांक 139/26 में आरोपी सुनील कुमार यादव, पिता – सुरेश कुमार यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी – रेकी, थाना हरदी बाजार से बोलेरो पिकअप CG 12 AS 2365 सहित 200 लीटर डीजल जप्त किया गया। अपराध क्रमांक 140/26 में आरोपी दिलहरण मरावी, पिता – खेदुराम मरावी, उम्र 38 वर्ष, निवासी – चौड़हा, थाना हरदी बाजार से बोलेरो पिकअप CG 11 AZ 6201 सहित 250 लीटर डीजल जप्त किया गया। अपराध क्रमांक 141/26 में आरोपी सुनील कुमार सिंह, पिता – स्व. भुनेश्वर सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी – ज्योति नगर, दीपका से टाटा वाहन CG 12 AP 1020 सहित 300 लीटर डीजल (प्रकरण अनुसार दर्ज) जप्त किया गया।

सभी मामलों में आरोपियों के विरुद्ध धारा 287 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत लगातार अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। आम नागरिकों से अपील है कि ज्वलनशील पदार्थों का परिवहन नियमानुसार एवं सुरक्षित तरीके से ही करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Must Read