HomeBreaking Newsलायन डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा को स्पेशल सर्विस अवार्ड से किया गया...

लायन डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा को स्पेशल सर्विस अवार्ड से किया गया सम्मानित

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के सत्र 2025-26 के तहत आयोजित रीजन 1 की रीजन कॉन्फ्रेंस “काव्या” में लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के चिकित्सक सदस्य लायन डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा को विशेष चिकित्सा गतिविधियों के लिए बेस्ट हेल्थ प्रोजेक्ट अंतर्गत स्पेशल सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विजय अग्रवाल एवं रीजन चेयरपर्सन लायन कैलाश नाथ गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन 5 अप्रैल 2026 को होटल ब्लू डायमंड में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विजय अग्रवाल एवं अध्यक्षता रीजन चेयरपर्सन लायन कैलाश नाथ गुप्ता के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
सम्मेलन में डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी लायन बी.के. सिंह, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन एम.डी. माखीजा सहित विभिन्न लायंस क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Must Read