HomeBreaking Newsयूथ हॉस्टल ने नेहरू नगर में मनाया स्वाधीनता दिवस

यूथ हॉस्टल ने नेहरू नगर में मनाया स्वाधीनता दिवस

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की. छत्तीसगढ़ राज्य शाखा द्वारा 15 अगस्त 2025 को नेहरू नगर, कोरबा में 79वा स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हर्ष और उत्साह के साथ किया गया। वरिष्ठ सदस्य श्रीमती सुमन सेठ एवं सक्रिय सदस्य स्वाति वर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

- Advertisement -

कार्यक्रम में शिवांगी और काव्या द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नृत्यों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। आरव और संकल्प ने अपने प्रेरणादायक भाषणों के माध्यम से आज़ादी के महत्व और देशभक्ति की भावना को बख़ूबी उजागर किया।सभी प्रतिभागियों को उनकी भागीदारी के लिए प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
त्रिभुवन कौशिक, उपाध्यक्ष वाय.एच.ए.आई. कोरबा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने विचार रखे।
स्वाति वर्मा ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को दर्शाती एक भावनात्मक लघुकथा प्रस्तुत की। तरुण मिश्रा ने युथ हॉस्टल की पिछले 26 वर्षों की उपलब्धियों और विकास प्रकाश डाला। राज्य चेयरमैन संदीप सेठ ने सभी सदस्यों को प्रेरणादायक संबोधन दिया, राज्य और इकाई अध्यक्ष का संदेश पहुँचाया, और सदस्यता वृद्धि व कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए टीम को बधाई दी।
कार्यक्रम का संचालन प्रेमलाल मिरेन्द्र ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कल्पना, शिवकुमारी, मयरानी, रीता शर्मा, विकास, रूद्र शरण, सौरभ, रत्ना, सीमा, कुसुम लता, शिवानी और अन्य का सहयोग रहा।

Must Read