HomeBreaking Newsरिश्वत लेते पकड़े गए निगम के जोन अधिकारियों के घर में अब...

रिश्वत लेते पकड़े गए निगम के जोन अधिकारियों के घर में अब ACB का छापा, हो रही संपत्ति की जांच

छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा नगर पालिक निगम जोन के दो अधिकारियों डीसी सोनकर और देवेंद्र कुमार स्वर्णकार को कल 35000 रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पकड़ा था, लेकिन अब इसमें एसीबी की टीम द्वारा एक और बड़ी कार्यवाही की जा रही है दोनों ही घूसखोर निगम अधिकारियों के घर में अब ACB की टीम द्वारा छापा मार कार्यवाही करते हुए घूसखोर अधिकारियों की संपत्ति का ब्यौरा लिया जा रहा है ,
आपको बता दें कि आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर यह एक अलग तरह की बड़ी कार्यवाही की जा रही है अमूमन पहले देखा जाता था कि रिश्वत लेते पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया जाता था लेकिन इस बार न्यायालय से सर्च वारंट की अनुमति लेकर संपत्ति की भी जांच की जा रही है दोनों घूसखोर अधिकारियों के संपत्ति जांच उपरांत आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज हो सकता है, ईओडब्ल्यू,एसीबी के आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर किए जा रहे इस बड़े एक्शन के बाद अन्य घूसखोरी अधिकारियों मे हड़कंप मचा हुआ है ।

Must Read